शहर का व्यापारी अस्पताल से बच्चा चोरी करता पब्लिक ने पकडा, अभी FIR नही

शिवपुरी। शिवपुरी अस्पताल से बच्चा चोरी की खबर आ रही हैं। बताया जा रहा हैं कि पोस्ट आपरेटिव वार्ड में शुक्रवार की सुबह एक व्यापारी को बच्चा चोरी करते हुए पब्लिक ने पकडा और उसे कूट दिया। वहां पर उपस्थित सेव केला बांट रहे समाजसेवियो ने उसे छुडा कर भगवा दिया। मामला थाने तक नही पहुंचने दिया। इस घटना से फिर अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल दाग दिए। अस्तपाल प्रबधंन एक करोडवी बार वही रटारटाया जबाब जांच करा लेते हैं।

जानकारी के अनुसार रामदेही पत्नी कैलाश कोरी निवासी ग्राम बेरजे की ऑपरेशन से डिलीवरी में बेटे को जन्म दिया है। अस्पताल के पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में भर्ती रहते हुए शुक्रवार को पांचवां दिन था। सुबह करीब 8 बजे एक युवक आया और रामदेवी से कहा कि बच्चे को दूध पिलाओ। मदद के नाम से व्यक्ति ने बच्चे को हाथों लिया और गेट की तरफ जाने लगा।

इसी दौरान रामदेही की मां शकुन कोरी आ गई और तुरंत युवक के हाथ से बच्चा छीन लिया। हाथापाई में युवक का मोबाइल गिर गया। भागने की कोशिश में गार्ड व दूसरे लोगों ने व्यक्ति को पकड़ लिया और मारपीट करते हुए अंदर से बाहर परिसर तक ले आए। इसी बीच अस्पताल में खिचड़ी बांटने आए कुछ तथाकथित समाजसेवियों ने युवक को सुई-धागा दुकानदार के रूप में पहचान लिया।

यह तथाकथित समाजसेवी कहने लगे कि यह पागल है। इन लोगों ने आरोपी युवक को मौके से भागने में मदद की। इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए रामदेही के पति कैलाश व मां शकुन सिटी कोतवाली थाने पहुंच गए। इसकी भनक लगते ही वही समाजसेवी कोतवाली थाने आ गए और यहां भी युवक को पागल बताते हुए मोबाइल वापस ले लिया जिससे केस दर्ज नहीं हो सका है।

इस मामले में सबसे बडा सवाल यह हैं कि कल ही बडे—बडे अक्षरो में खबरे प्रकाशित की गई थी कि जब कोरोना के चलते अस्पताल में सुरक्षा बडा दी हैं। बिना प्रवेश कार्ड के कोई भी अस्तपाल में प्रवेश नही कर सकता,लेकिन खबर छपने के 4 घंटे बाद ही इतना बडा घटनाक्रम अस्तपाल में घट गया।

इससे पूर्व अस्तपाल में भर्ती मरीज की गला रेतकर हत्या भी हो चुकी है। प्रबंधन की लापरवाही शव की आंखो को चिटिंया खा चुकी है,लेकिन प्रबंधन अपनी पिछली गलतियो से सबक नही लेता हैं।

बताया जा रहा हैं कि उक्त बच्चा चोर शहर की प्रसिद्ध सूई धागे की दुकान का मलिक हैं। छिना छपटी में बताया जा रहा हैं कि उक्त चोर का मोबाईल गिर गया था इस मोबाईल में अश्लील विडियो चल रही थी जिसे भी हमारे समाज के सेवियो ने सबकी नजरे चुरा कर सेव कर लिया।