परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित रहे शिक्षक यमुना प्रसाद शर्मा निलंबित | Pohri News

शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी क्षेत्र से है जहां लगाई गई परिक्षा ड्यूटी पर ना जाना शिक्षक को महांगा पड गया। शिक्षक को ड्यूटी बैराड क्षेत्र के स्कूल में लगी थी। जहां वह ​ड्यूटी देने के लिए नहीं गए जिसके बाद उनसे संपर्क साधा गया तो उन्होंने ड्यूटी पर जाने से मना कर दिया। मामले में उन्हे नोटिस भी दिया जिसका शिक्षक ने​ कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।  

जानकारी के अनुसार अनुविभाग अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भानगढ़ में पदस्थ शिक्षक यमुना प्रसाद शर्मा को परीक्षा ड्यूटी बैराड़ के राइजिंग पब्लिक स्कूल केंद्र पर पर्यवेक्षक के रूप में बोर्ड परीक्षा में लगाई गई थी, जहां यमुना प्रसाद ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए। मामल पर पोहरी बीईओ यमूना प्रसाद को फोन लगाया गया और ड्यूटी पर ना जाने का कारण पूछा तो शर्मा ने कह दिया कि वह ड्यूटी पर नहीं जाएंगें। 

माामले के बाद बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी ​किया ​गया लेकिन बीईओ ने नोटिस का जवाब देने भी जरूरी नहीें समझा। जिसके बाद प्रस्ताव पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले में प्रथम दृष्टया परीक्षा जैसे कार्य में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के चलते शर्मा को तत्काल प्रभाव से शुक्रवार की देर शाम निलंबित कर दिया और निलंबन अवधि में शर्मा का मुख्यालय बीईओ कार्यालय खनियाधाना रखा गया है।