शिवपुरी। खबर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है जहां ग्वालियर बाईपास पर बोर्ड की परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्र सामने से आ रही एक बाईक में जा भिडे जिससे दोनों बाईकों पर सबार 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां दोनों छात्रों की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया है। जहां दोनो छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मडैरी निवासी अभिषेक रावत पुत्र विजय रावत उम्र 16 साल निवसी राजा की मुडैरी और आकाश परिहार पुत्र माखन परिहार उम्र 16 साल निवासी राजा की मुडैरी जो कि उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 के छात्र है। जिनका परीक्षा सेंटर कन्या शाला कोर्ट रोड में था। दोनों अपनी बाईक से पेपर देकर लौट रहे थे।
तभी अचानक ग्वालियर बायपास पर सामने से आ रहे प्रेमी शर्मा पुत्र पुत्र रामप्रकाश शर्मा उम्र 40 साल निवासी चिटौरी की बाइक से जा भिडेें जिसके दौरान तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को डायल 100 पर फोन लगाया। लेकिन काफी देर तक डायल 100 नहीं आई तो स्थानीय लोग तीनों को आटों से लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां पुलिस ने नाबालिग अभिषेक रावत और आकाश परिहार की हालत गंभीर है। जिसे देखते हुए चिकित्सकों ने दोनो को ग्वालियर रेफर कर दिया है।

