शिवपुरी| पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था और नागरिको के स्वास्थय पर कहर बनकर टूटा केरोना संक्रमण शिवपुरी जिले के सीमा से 350 किमी दूर तक धमक दे दी हैं। शिवपुरी जिले में भी कोरोना से निबटने की तैयारी कर ली हैं। इसी बीच करैरा—कोलारस से खबर आई कि करैरा के 2 निवासियो को कोरोना की अंशका चलते स्वास्थय विभाग ने जांच करते हुए निगरानी में ले लिया है।।
जानकारी के अनुसार जिले के करैरा और कोलारस से दो व्यक्तियों के मलेशिया से लौटने की भनक लगते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंच गईं। करैरा में बजाज शोरूम एजेंसी मालिक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा और कोलारस के शोरूम संचालक पियूष भार्गव को कंपनी की तरफ से सात दिन मलेशिया यात्रा कराई गई।
यात्रा से 1 मार्च को लौटकर आ गए। लेकिन शनिवार को मामले की भनक स्वास्थ्य विभाग को लगी। शिवपुरी से टीम करैरा व कोलारस पहुंची। हेमंत और पियूष दोनों का टीम ने परीक्षण किया। लेकिन कोरोना वायरस जैसे कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं।
सीएमएचओ डॉ एएल शर्मा का कहना है कि दोनों व्यक्तियों से फार्म भरवा लिए हैं कि वे घर से बाहर ना निकलें। दाेनों को आइसोलेशन में रखा है। लगातार निगरानी रखी जा रही है। दोनों से कहा गया है कि सर्दी या खांसी होने पर तुरंत विभाग को सूचित करें।