मोदी कम्युनिटी किचन के माध्यम से 1200 जरूरतमंद परिवारों को बांटे भोजन के पैकेट

Bhopal Samachar

शिवपुरी। कोरोना के युद्ध के समय देश के लॉकडाउन हैं इस स्थिती में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की अपील पर सभी जिला मुख्यालय और मंडल स्तर पर जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश पर मोदी कम्युनिटी किचिन आरम्भ की गई है इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के नेतृत्व का मार्गदर्शन में शिवपुरी में आर्य समाज रोड तुलसी सदन सहित जिले के खनियाधाना,बैराड़,कोलारस, करैरा पर यह किचिन दिनांक 28 मार्च को आरम्भ हुई हैं।

जिसमे भोजन बनाने वाले नही मिले तो कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया जिसकी परिणीति यह रही कि आज  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं माध्यम से जिले के लगभग 1200 परिवारों में भोजन के पैकेट बनाकर जरूरतमंदों को प्रदाय किए गए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व केंद्र के निर्देश अनुसार कोई भी परिवार इस विपदा की घड़ी में भूखा ना सोए यह जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हैं।

इसी क्रम में मोदी कम्युनिटी किचन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी का सेवाभावी कार्यकर्ता इस कार्य में लगा हुआ है और जरूरतमंद को भोजन प्रदाय किया जा रहा है जिले के किसी भी मंडल में यदि कोई जरूरतमंद को भोजन की आवश्यकता है तो वह भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष को अवगत कराएं।
G-W2F7VGPV5M