बडी खबर: घर में जलकर महिला की मौत,पति भी झूलसा,परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप, VIDEO

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के करैरा कस्बे से आ रही है। जहां बीते रोज आपसी मनमुटाव के चलते एक महिला ने अपने ही घर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना पर तत्काल मृतका का पति पहुंचा। जहां युवक ने अपनी पत्नि को बचाने का प्रयास किया। परंतु युवक अपनी पत्नि को बचाने के चलते आग से बुरी तरह झुलस गया। वही इस मामले में मृतिका के भाई ने अपने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार मृतिका अर्चना तिवारी पत्नि अतुल तिवारी की शादी 1998 में ग्राम टीला हाल करैरा निवासी अतुल तिवारी के साथ हुई थी। शादी के बाद से अतुल शराब और जुए का आदि हो गया था। इसी दौरान अतुल के पिता की मौत हो गई। जिसपर से अतुल को अपने पिता की अनुकंपा नियुक्ति मिल गई थी।

शादी के बाद से ही अतुल और अर्चना में शराब के पीछे विबाद होता रहता था। इसी विबाद के साथ साथ कल भी दोनों में किसी अन्य बात को लेकर विवाद हो गया। मृतिका के पति ने बताया है कि कल वह अपने कार्यालय में था। तभी लगभग 8 बजे मृतिका ने अपने पति को फोनकर घर बुलाया। जिसपर से अतुल अपने घर पहुंचा और फ्रैश होने चला गया। मृतिका की बडी बेटी चेतना तिवारी उम्र 17 साल ग्वालियर में रहकर पढाई करती है। छोटा बेटा चित्रांश तिवारी 15 मां के साथ ही करैरा में रहता है।

जब बापिस आया तो देखा कि उसकी पत्नि अर्चना ने अपने उपर मिट्टी का तेल डाल डाल लिया था। उसके बाद महिला ने खुद को आग के हबाले कर लिया। अतुल ने अपनी पत्नि को बचाने का प्रयास किया तो वह भी आग की चपेट में आ गया और वह बुरी तरह से झुलस गया। इस हादसे में अर्चना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अतुल गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

मृतिका के भाई अजय शर्मा ने अपने जीजा अतुल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहिन ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। जब से उसकी बहिन की शादी हुई है तब से ही वह बहिन को शराब के नशे में प्रताणित करता था। बीते रोज भी उसकी बहिन की गला घोंटकर हत्या की गई है। जबकि इस मामले को आत्महत्या का रूप देने आग लगा दी गई है। हांलाकि इस मामले में पुलिस मामले की जांच और पीएम रिपोर्ट के आने केे बाद मामला क्लीयर करने की बात कह रही है।  
G-W2F7VGPV5M