मप्र में अपराधों को रोकने के लिए सीएम कमलनाथ को इस्तीफा देना चाहिए: जिलाध्यक्ष बाथम | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। मध्यप्रदेश कभी शांति का टापू माना जाता था। भाजपा सरकार के 15 वर्षों में कभी भी सागर,मनाबर जैसी घटनाएं नहीं हुई। पिछले एक वर्ष में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही है। बिगडती कानून व्यवस्था और ऐसी घटनाओं के लिए कांग्रेस की कमलनाथ सरकार जिम्मेदार है मध्यप्रदेश में बढ़ते  अपराधों को रोकने में नाकाम मुख्यमंत्री कमलनाथ को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजू बाथम ने पोहरी विधानसभा के मंडल बैठक में कही।

भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मध्यप्रदेश को अपराधियों के लिए अड्डा बना दिया है यहां अपरहण कर बच्चों की हत्या, दलित को जिंदा जलाना और मनाबर जैसी मोव लीचिंग  घटनाएं होने लगी है जबकि मध्य प्रदेश एक शांति का टापू हुआ करता था आज पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है और अधिकारी, कांग्रेस के नेता, विधायक एवं मंत्री ट्रांसफर उद्योग, खनन के माध्यम से सिर्फ अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम जिले के सभी मंडलों में मंडल बैठक लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार एवं संगठन के रीति नीति से अवगत कराते हुए आने वाले कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर ले जाकर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दे रहे हैं इसी क्रम में आज पोहरी विधानसभा की पोहरी, बैराड़ सतनवाड़ा एवं सुभाषपुरा मंडल में भारतीय जनता पार्टी के मंडल बैठकें आयोजित की गई इन बैठकों में भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
G-W2F7VGPV5M