सुबह सुबह बदला मौसम का मिजाज, शीत लहर ने फिजा में घोली ठंडक | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी में पिछले तीन-चार दिन से लंबी सर्दी के पश्चात गर्मी का आगाज होने लगा था। लेकिन आज सुबह जब लोग सोकर उठे तो मौसम का मिजाज बदला हुआ मिला। पिछले दो-तीन दिन से सुबह का मौसम काफी सुहाना रहता था और ठंड में घूमने से परहेज कर रहे लोगों ने मॉर्निंग वॉक पर जाना शुरू कर दिया था।

लेकिन आज सुबह से अचानक ठंड बढ़ गई और रह-रह कर चल रही ठंडी हवाएं लोगों का सर्द मौसम का एहसास करा रहीं थी। आसमान में कोहरा छाया हुआ था। मौसम विभाग ने पहले ही 23 फरवरी के बाद बादल छाने और बारिश की संभावना जताई है। 
G-W2F7VGPV5M