भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत | Shivpuri news

शिवपुरी। भाजपा प्रदेश कार्य समिति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रतिनिधि गजेन्द्र सिंह ने अपने शिवपुरी निवास पर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम का जोशीला स्वागत किया और उन्हें शॉल श्रीफल, मिठाई खिलाकर सम्मान किया।

इस अवसर पर आजीवन सहयोग निधि के रूप में उन्होंने जिलाध्यक्ष को राशि भी चैक के माध्यमय से पार्टी के लिए भेंट की। इस अवसर पर हेमंत ओझा, राकेश राठौर, देवेन्द्र शर्मा, भरत तिवारी एवं अनेकों भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।