कूढे के ढेर पर बैठा शहर का यह मध्य वार्ड,नाली और सीवर सडको पर | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी नगर के मध्य बसा वार्ड क्रंमाक 4 नगर पालिका की अनदेखी के कारण न्यू कूढा लोक में कनवर्ड हो गया हैं। नालिया अपना रोद्र रूप दिखा रही हैं। वही सीवर सडको पर विचरण कर रहा हैं और वातावरण में घुलकर अपने होने का प्रमाण दे रहा हैंं

बता दें कि वार्ड के गांधी पार्क के पास नालियों की रोजाना सफाई ना होने के चलते नालियों में कचडे का ढेर जमा हो जाता है जिससे नालियों का काला एवं बदबू दार पानी सडकों पर बहने लगता हैं। जिससे आम जन को काफी परेशानी का समाना करना पड रहा हैं।

वही वार्ड में सीवर की समस्या से भी आमजन ग्रसित हो चुका हैं। कहीं गटर खुले पडे हैं तो कहीं गटरों के ढक्कन निकलने की कगार पर आ गए हैं। गंदगी होन के कारण सुघर ने भी अपना बसेरा वार्ड को बना लिया है।

बताया गया हैं कि प्रतिदिन वार्ड की सडको पर सफाई नही होती हैं और ना ही नालियो की। इस कारण नलिया ओर सीवर सडको पर वह रहा हैंं। कुल मिलाकर वार्ड अभी कूढे की ढेर पर बैठा हैंं। लोगो को डर हैं कि वार्ड में गंदगी अधिक होने के कारण बीमारियो के फैलने का डर हैं।