रघुवीर, तुलाराम और रामकुंअर जाटव के खिलाफ दहेज एक्ट दर्ज | pichhore news

Bhopal Samachar

पिछोर। मायापुर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पहाड़ाखुर्द में रहने वाली महिला ने ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। आरती उर्फ चंदा पत्नी रघुवीर जाटव निवासी पहाड़ाखुर्द हाल सलैया थाना अमोला ने बताया कि उसकी शादी रघुवीर जाटव के साथ हुई थी।

शादी के कुछ समय तक सब ठीक चला, लेकिन उसके बाद ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने गे। जब महिला ने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसे घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला पिता के यहां आई, जहां पिता ने भी लड़की के ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया।

लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद महिला थाने गई। थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर रघुवीर जाटव, तुलाराम जाटव व रामकुंअर जाटव के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M