गणेशखेड़ा में फांसी के फंदे पर झूलता मिला विवाहित महिला का शव | pohri news

Bhopal Samachar

पोहरी। खबर जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र मे आने वाले गांव में निवासरत एक विवाहिता परिजनो को फांसी के फंदे पर लटकी मिली हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतारा और पोस्ट मार्टम के लिए भेजते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गणेशखेड़ा में एक विवाहिता नीलम कुशवाह पत्नी खेमसिंह कुशवाह ने अपने घर में ही फांसी लगा दी। परिजनों ने बताया कि 8 फरवरी को सुबह के समय जब वह नीलम के कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर लाश को फंदे से उतरवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। महिला ने फांसी क्यों लगाई कारण अभी पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।