बजरंग दल के प्रांत अधिवेशन को लेकर बैठक संपन्न, नव टोली का गठन कर की घोषणा | Bairad News

Bhopal Samachar
बैराड़। नगर में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड बैराड़ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक विष्णुवर्धन भट्ट बजरंग दल के शिवपुरी विभाग संयोजक नरेश ओझा जिला मंत्री विनोद पुरी गोस्वामी जिला सह संयोजक उपेन्द्र यादव जिला सेवा प्रमुख महावीर कर्ण उपस्थित रहे। जिन्होंने सर्वप्रथम भगवान राम व हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और तत्पश्चात बैठक का शुभारंभ किया गया।

जिसमें 29 फरवरी से 1 मार्च 2020 तक ग्वालियर में बजरंग दल के प्रांत अधिवेशन को लेकर जोर दिया गया जिसको वहिप बजरंग दल हर प्रखंड स्तर पर नवटोली का निर्माण कर रहा जिस टोली का निर्माण बैराड़ प्रखंड पर भी किया गया। विभाग संयोजक नरेश ओझा ने कहा कि हमारे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि हमारे संभाग में बजरंग दल का विशाल अधिवेशन होने जा रहा है तो हमें अपने प्रखंड के 13 लोगों की टोली बनाकर अधिवेशन में उपस्थित होना हैं जिला मंत्री विनोदपुरी ने भी अधिवेशन व संगठन विस्तार को लेकर जोर दिया।

इसके साथ मध्यभारत प्रांत के सह संयोजक विश्वर्धन भट्ट ने कहा कि संगठन का मोनो है सेवा सुरक्षा संस्कार, अत: संगठन के प्रत्येक को कार्यकर्ता को इन तीनों बातों को ध्यान में रखकर अपनेआप को समाज में प्रस्तुत करना है तब जाके संगठन की छवि नगर व शहर में दिखेगी व 29 फरवरी को होने बाले अधिवेशन के साथ आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की।

बैठक में प्रदीप त्रिवेदी, वहिप अध्यक्ष दिलीप मरैया, विहिप मंत्री अंकित गुप्ता, सह सुरक्षा प्रमुख विजय रावत, भरत परिहार, हेमंत रावत,भोला पंडित, राजा ठाकुर, लवकुश यादव, मंशूरा, प्यूस, दीपक वाल्मीकि, छोटू वाल्मीकि आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ टोली का निर्माण किया गया जिसमें प्रखंड सह संयोजक ललित मुदगल, सह संयोजक धर्मेन्द्र सिंह तोमर, संयोजक प्रिंस प्रजापति।

एवं प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख अजमेर चिड़ार, सह गौ रक्षा प्रमुख उपेन्द्र दुवे, सुरक्षा प्रमुख सोनू ओझा, सह सुरक्षा प्रमुख ब्रजेश धाकड़, सह सुरक्षा प्रमुख, झसवंत किरार, प्रखंड विधार्थी प्रमुख मयंक शर्मा, सह विधार्थी प्रमुख विकास सोनी, प्रखंड बलउपासना केंद्र प्रमुख केशव चंदेल, सह बल उपासना केन्द्र प्रमुख आशिव ग्वारिया, प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख दीपक ओझा, सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख मौसम धाकड़ आदि कार्यकर्ताओं की टोली की घोषणा की गई।