ऑल इंंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, अप्पल उपाध्यक्ष तो सचदेवा बने सचिव | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की जिला बैठक में कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष सूबेदार सिंह कुशवाह ने उपाध्यक्ष पद पर अब्दुल रफीक खान अप्पल और सचिव पद पर हृदेश सचदेवा को नियुक्त किया है। बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने अपनी समस्याएं भी रखी और कोषाध्यक्ष शहीद खान ने अपनी समस्याएं बताईं।

उन्होंने कहा कि आज के समय में ट्रांसपोर्टरों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमेें अंगूर की गाड़ी, प्याज व गल्ले के वाहनों को लेकर भाड़े और परिवहन संबंधी समस्याएं आती हंै। उनका निदान यूनियन द्वारा तय नियमों का पालन कर किया जाए।

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की नवीन जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष अब्दुल रफीक खान अप्पल, सचिव हृदेश सचदेवा, कोषाध्यक्ष शहीद खान को नियुक्त किया गया। इनके साथ कार्यकारिणी सदस्यों में मुकेश शुक्ला, अनवर कय्यूम खान, समीर खान, राकेश गुप्ता, मृगेन्द्र सिंह, बंटी राठौर, ऋषि कंषाना, अजय शर्मा, अतुल भुगड़ा और सन्नू को शामिल किया गया है। बैठक में भरत बंसल, चांद खान, तैयूम खान, राजू खान, हसीन खान, इसरार खान, अशफाक खान, सोनू यादव सहित अन्य ट्रांसपोर्टर मौजूद थे। बैठक के समापन पर संगठन उपाध्यक्ष अब्दुल रफीक अप्पल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।