RTO मैडम ने सेना भर्ती के अभ्यर्थियों को छोडने भेज दी अनफिट BUS, चार घंटे तक भूख से बिलखते रहे

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज से जिले में सेना की भर्ती प्रांरभ हुई है। जिसे लेकर पूरा प्रशासन शांति पूर्ण तरीके से भर्ती सम्पन्न हो इस प्रयास में लगा हुआ है। जिला प्रशासन हर संभब प्रयास कर रहा है कि यहां आने बाले अभ्यार्थीयों को कोई परेशानी का सामान न हो। इसे लेकर अभ्यार्थी को भर्ती के बाद अपने गंत्वय तक पहुंचाने के लिए आरटीओ को बसें उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

जिसके चलते आज सुबह ही यहां आरटीओं ने बसें तो उपलब्ध करा दी पर वह बसें अनफिट थी। जिन्हें इस भर्ती में अभ्यार्थीयों को छोडने के लिए लगाया था। इसी के चलते आज बस उक्त अभ्यार्थीयों को लेकर भर्ती स्थल से झांसी के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस करवला के पास पहुंची बस पूरी तरह से खटारा होने के साथ साथ फैल गई।

बताया गया है उक्त बस क्रमांक एमपी 07 एमएल 7007 को आरटीओ शिवपुरी ने शिवपुरी से झांसी तक छोडने के लिए लगाया था। जो यहां पहुंचकर खराब हो गई। लगभग 4 घंटे तक यहां अभ्यार्थी भूख प्यास से बिलखते रहे। तब कही मिस्त्री आया तब कही जाकर उक्त बस को सही किया गया। बताया जा रहा है तब तक उक्त बस की बजाए अभ्यार्थीयों ने दूसरा रास्ता चुनकर दूसरेे साधनों से जाना उचित समझा। 
G-W2F7VGPV5M