सेना भर्ती 8 से, 13 जिलों के 69500 युवा आजमाएंगे अपना लक

Bhopal Samachar
शहर के फिंजीकल मैदान पर 8 जनवरी से शुरू होने वाली सेना भर्ती में शामिल होने के लिए जहां युवा खेल मैदान पर अपना पसीना वहा रहे हैं, वही दूसरी ओर प्रशासन भी इस भर्ती प्रकिया की तैयारीयों को अंतिम रोप देने में लगा है। इस भर्ती में 13 जिलों कें लगभग 69500 युुुवकों ने आवेदन किया हैं, जोे भर्ती रेली में भाग लेंगे।

अभ्यर्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के अलावा किसी तरह का बवाल ना हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। भर्ती रेली में कानोन व्यावस्थ बनाए रखने ना केवल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए, बल्कि उनके तैनात के स्थान भी निधरित कर दिया है।

8 जनवरी से 21 जनवरी तक शिवपुरी जिला मुख्यालय के फिजिकल ग्राउंड पर सेना की भर्ती होगी, जिसमें आने वाले आवेदकों का फिजिकल टेस्ट होने साथ ही उनकी चयन प्रक्रिया को रूप दिया जाएगा। सेना की भर्ती में अभी पदों की संख्या तय नहीं की गई।

इसके अलावा 13 जिलों के 69500 युवा दिन-रात भर्ती की तैयारी में जुटे हुए है। जिसमें वह दौड के अलावा हाई जंप सहित अन्य फिजीकल एक्टिविटी की तैयारी कर रहे हैं। पोलोग्राउंट में कई ट्रेनर अलसुबह से थोकबंद युुवओं को दौड की प्रेक्टिस करवा रहे हैं।

एसपी राकेश चंदेल का कहना हैं कि सेना की भर्ती बेहतर ढंग से हो सके, इसके लिए जिले के पुलिस बल के अलावा भी अन्य 200 जवान का बल भी मांगा है। पुलिस जवानो व अधिकारियों को भर्ती स्थान के अलावा शहर के विभिन्न प्वाइंटो पर सुरक्षा इंतजामों के लिए तैनात किया जाएगा। रेलवे स्टेशन शिवपुरी के वहीं स्टेशन मास्टर उमेश मिश्रा ने बताया कि भर्ती के दौरान स्टेशन पर भी जवान तैनात रहेंगे। यदि माहोल फिर भी बिगडता है तो हम एसपी से और जवान मागंगे।

वहीं एडीएम व नोडल आधिकरी सेना भर्ती आरएस बलौदिया ने कहा कि भर्ती 8 जनवरी से 21 जनवरी तक फिजीेकल मैदान पर होगी। जिसमें जिलों के लगभग 69500 अभ्यथियों ने आवेदन दिया है। सुरक्षा इंतेजाम के अलावा आवेदको को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वाहनो की व्यावस्था की है। किसी एक दिन, एक जिले की भर्ती ना होकर सभी जिलों के आवेदन विभिन्न तारीखों में शामिल होंगे।  
G-W2F7VGPV5M