कडकडाती ठंड में नपा को दिया बिजली विभाग ने झटका,बिल जमा नही तो कट जाऐंगें सिंध के तार | shivpuri news

कडकडाती ठंड में नपा को दिया बिजली विभाग ने झटका,बिल जमा नही तो कट जाऐंगें सिंध के तार

शिवपुरी। शहर के प्यासे कंठो की प्यास बुझाने वाली सिंध जलावर्धन योजना से संकट के बादल नही छट रहे हैं। अपने किसी न किसी कारण के कारण योजना सुर्खियो में बनी रहती हैं। इस सिंध को लेकर नपा सहित शहर के 1 लाख लोगो को झटका देने वाली खबर आ रही हैं कि अगर नपा ने 60 लाख रूपए बिल के नही जमा करे तो बिजली विभाग सिंध के तार काट देगा।


शहर की जल समस्या को दूर करने के लिए 11 साल से चल रही सिंध जलार्वधन योजना के संचालन के लिए बिजली कंपनी से लिए गए अस्थाई विद्युत कनेक्शन के बि की बकाया राशि 60 लाख रूपए यदि 48 घंटेे में जमा नहीं कराए तो इसके कनेक्शन काट दिए जाएगें।

यह पत्र शुक्रवार को बिजली कंपनी के महाप्रबंधक ने नगर पालिका सीएमओ को भेजा है। फिल्टर प्लांट व इंटेकवेल के कनेक्शन स्थाई रूप से काटे जाने की तारीक भी पत्र में घोषित कर दी गई। बिजली कंपनी के महाप्रबंधक पीआर पाराशर ने नगर पालिका शिवपुरी के सीएमओ के के पटेरिया को दो पत्र जारी किए है।

जिसमें एक पत्र सतनवाडा स्थिति फिल्टर प्लां पर बकाया बिल की राशि के संबंध में है,जबकि दूसरा पत्र मडीखेडा डैम पर बने इंटेंकवेल पर बकाया विद्युत बिल की बकाया राशि जमा कराने के संबंध में है।

इसमें बिल की राशि जमा कराए जाने के संबंध में अभी तक दिए गए 6 पत्रें की तारीखो का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया है कि हमारे द्धार दिए गए अंतिम चेतावनी पत्र की समयावधि भी गुजरने के बाद भी आपने यह राशि जमा नहीं कराई है। इसलिए आगामी 48 घंटे में इनके विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएगे।

फिल्टर प्लांट पर बकाया है 24 लाख
सतनवाडा स्थिति फिल्टर प्लांट के संचाकन के लिए बिजली कंपनी से 33 केवी लाईन से अस्थाई कनेक्शन लिया है। जिसके बिल की मासिक राशि जमा न होने की वजह से बिजली कंपनी ने पहला पत्र 17 जुलाई को दिया। इसके बाद से 16 दिसंबर तक कुल 6 पत्र दिए गए।

लेकिन नपा द्धारा बिल की राशि का भुगतान नहीं किया गया। इतने महीने की कुल बिल की राशि अब 24 लाख 89 हजार 78 रूपए हो चुकी है। 48 घंटे में यदि राशि जमा नहीं की गई तो बिजली कनेक्शन और 23 जनवरी 2020 को यह कनेक्शन स्थाई रूप से काट दिया जाएगा।

इंटेकवेल पर 34 लाख की राशि बकाया
मडीखेडा डैम पर बनाए गए इंटैकवेल को भी 33 केवी लाईन से अस्थाई विद्युत कनेक्शन दिया गया है। जिसपर बकााया बिल की राशि को जमा कराए जाने के लिए भी जुलाई से दिसंबर तक 6 पत्र समय समय पर दिए गए है। जिसमें आखरी पत्र 16 दिसंबर को दिया गया। जो समयावधि भी शुक्रबार को खत्म हो गई। इंटेकवेल पर बकाया बिल की रिाश 3421242 रूपए है। जिसे नगर पालिका ने जमा नहीं किया है।

एक लाख की आबादी होगी प्रभावित
सिंध की सप्लई वर्तमान में शहर की 6 टंकियों में आ रही है। जिसके माध्यम से पानी की सप्लाई शहर की कई घनी बस्तियों में हो रही है। यदि कनेक्शन काटे गए तो इन क्षेत्रों में रहने बाले लगभग 1 लाख की आवादी प्रभावित होगीं।

इनका कहना है।
जलावर्धन योजन के फिल्टर प्लंट व इंटेकवैल पर अस्थाई विद्युत कनेक्शन दिया गया है, हजसके बिल की राशि नपा ने जमा नहीं कराई है। जबकि जुलाई से दिसंबर तक कई पत्र दिए जा चुके है। अंतिम चेतावनी पत्र 48 घंटे में राशि जमा करने के लिए दिया गया है। अन्यथा कनेक्शन काट दिए जाएगें
पीआर पाराशर,महाप्रबंधक,विद्युत विभाग

में अभी भोपाल में हूं और मुझै बिजली कंपनी के पत्रों के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। में अपने अधीनस्थो से पूछता हूं कि अगर ऐसा कोई पत्रा आया है क्या,हम देखते है कि इस मामले में क्या कर सकते है ताकि सिंध की सप्लाई बाधित न हो और लोगों को समस्या का सामना न करना पडे
केकेे पटेरिया,सीएमओ नपा शिवपुरी।