खेत का ना किसान: चौराहे पर हुआ भाजपा का 'खेत धरना' | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कांग्रेस की सरकार में यूरिया पर काले बादल मंडरा रहे हैं,किसान यूरिया को पेरशान हो रहा हैं,भाजपा इसका ठीकरा कांग्रेस सरकार पर फोड रही हैं और कुप्रबंधन का आरोप लगा रही हैं। यूरयिा के मुददे पर किसान हितैषी बनने और दिखने के लिए भाजपा ने यूरिया को लेकर खेत धरने का आयोजन किया गया। इस धरने में खास बात यह रही की ना तो धरना खेत में हुआ और ना ही उसमें किसान दिखे। अब इस धरने का क्या औचित्य समझ से परे हैंं।

शिवुपरी में धरना शहर के सबसे व्यस्तम चौराहा माधव चौक चौराहे पर दिया गया,इस धरने में एक भी किसान नही आया। कुल मिलाकर किसानो पर की जा रही इस राजनीति में किसानो ने ही इंट्रेस्ट नही लिया,धरना स्थल पर किसान नेता जरूर आए लेकिन मूल किसान नदारत रहा।

भाजपा जिले में किए धरना कार्यक्रम को लेकर प्रेस नोट जारी किया हैं यह है वह प्रेस नोट

शिवपुरी: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में किसानों की बदहाली, कर्जमाफी, अतिवृष्टि मुआवजा औऱ यूरिया खाद की कमी और कालाबाजारी के विरोध स्वरूप प्रदेशव्यापी मंडल स्तरीय धरने के तहत  शिवपुरी जिले के सभी मंडलों में खेत धरना आयोजित किया गया जिसमें शिवपुरी नगर के स्थानी माधव चौक पर खेत धरना किया गया।

केंद्र सरकार ने आपदा पीड़ित किसानों के लिए 1000 करोड़ रुपया प्रदेश सरकार को आवंटित किया और 900 करोड़ रुपया पूर्व से ही प्रदेश सरकार के पास आपदा प्रबंधन कोटे में उपलब्ध था इससे अधिक किसान विरोधी सरकार क्या हो सकती है जिसने आज तक किसी भी किसान को ?900 की राहत प्रदान नहीं की उक्त बात का आरोप लगाते हुए भाजपा की प्रदेश व्यापी खेत धरना आयोजन में  सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कही।

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक नरेंद्र विरथरे ने कहा कि 1 साल पहले तक मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के समय किसान खुशहाल था। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पैनलिस्ट धैर्यवर्धन शर्मा ने कहा कि जब भाजपा की सरकार थी तब किसान के खाते में भी बाहर थी और खेतों में भी बाहर थी क्योंकि उनके खाते में सूखा राहत, समर्थन मूल्य, मुआवजा की राशि तत्काल आ जाती थी।

पूर्व विधायक माखनलाल राठौर  ने कहा कि प्रदेश को केंद्र सरकार ने यथासंभव मदद की है किंतु कमलनाथ सरकार की कालाबाजारी को बढ़ाने वाली नीति और हजारों टन पर्याप्त मात्रा में होने के बाद भी सरकार के  कुप्रबंधन से यूरिया खाद नहीं मिल पा रहा है।

पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक  ने कहा कि प्रदेश में किसान, युवा, महिला, मजदूर, श्रमिक सभी वर्ग परेशान है किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सोनू विरथरे ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के रूप में दिग्विजयसिंह के शासनकाल को दोहराया जा रहा है।

डॉ राकेश राठौर ने कहा कि दो लाख रुपए की कर्जमाफी के झूठे वादे पर एक किसान शिवराजसिंह चौहान के हाथ से एक उद्योगपति कमलनाथ के हाथ में सरकार चले जाने पर प्रदेश के किसान खून के आंसू रो रहे हैं।

पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे ने कहा कि अन्नदाता के साथ अन्याय किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी के नेतृत्व में कमलनाथ सरकार की किसानों के साथ बादा खिलाफी के खिलाफ प्रदर्शन दमदार रहा।

बदरवास: बदरवा में किया गया धरना प्रर्दशन,भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा ने इस धरने को संबोधित किया और कहा कि कमलनाथ सरकार की वजह से किसान संकट में है और कलमनाथ सरकार दिल्ली में पर्यटन कर रही हैं।

सुभाषपुरा:सुभाषपुरा में आयोजित खेत धरने को सबोंधित करते हुए पोहरी के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी कहा,भारती ने आरोप लगाए कि यूरिया किसानो को सीधे न मिलते हुए कालाबाजारी करने वालो को मिल रहा हैं।

कोलारस:कोलारस के कार्यक्रम के प्रभारी ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर विंदल ने कहा कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा यूरीया खाद की कालाबाजारी एवं वितरण संबधी कुप्रवंधन के खिलाफ भाजपा मंडल कोलारस ने प्रदेश नेत्रत्व के आदेशानुसार आज खेत धरना दिया। प्रदेश सरकार किसानो से झूठे वादे कर सरकार में आ गई लेकिन वह पूरे नही किए।


G-W2F7VGPV5M