शिवपुरी। गहोई समाज का अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा संगठन 105 साल से सुचारु रूप से संचालित है । जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर से लेकर क्षेत्रीय सभाओं सहित स्थानीय पंचायतों का निर्वाचन द्वारा तीन साल के लिए गठन किया जाता ।
चौरासी क्षेत्र कार्यकारणी का कार्यकाल पूर्ण होने के चलते गहोई महासभा के निर्वाचन आयुक्त आरएन गुप्ता व निर्वाचन उपायुक्त आरएन छिरोलया द्वारा चौरासी क्षेत्रीय सभा का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया जिसमें अध्यक्ष,मंत्री,कोषाध्यक्ष कुल तीन पदों पर निर्वाचन कराया जाना है ।
22 जनबरी को मतदान केंद्र लाल कोठी फिजिकल रोड शिवपुरी,गहोई भवन करेरा,गहोई धर्मशाला पिछोर,गहोई धर्मशाला बी 68 कृष्णानगर अहमदाबाद पर मतदान होगा । चौरासी क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए सक्रिय समाज सेवी शिवशंकर सेठ शिवपुरी,मंत्री पद पर रामकुमार निगोती पिछोर ने अपना नामांकन भर कर महासभा निर्वाचन अधिकारी आर एन गुप्ता को दिया इस मौके पर बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे
चौरासी क्षेत्र गहोई समाज का निर्वाचन कार्यक्रम
नामांकन पत्र जमा करने की तिथि 20 से 26 दिसंबर,स्थान गहोई बंधु कार्यालय ग्वालियर, समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक,
26 दिसंबर को प्राप्त नामांकन पत्र सूची का प्रकाशन शाम 5 बजे होगा,
27 दिसंबर को जाँच उपरांत वैध नामांकन सूची का प्रकाशन शाम 5 बजे,
28 व 29 दिसंबर को दावा आपत्तियों एवं नाम वापसी सुबह 11 से 3 बजे तक,
31 दिसंबर को निर्वाचन में भाग लेने प्रत्याशियो की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा,22 जनबरी 2020 को सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान होगा एवं 5 बजे उपरांत पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदान केंद्र पर ही मतगणना की जायेगी।
25 जनबरी को अंतिम परिणाम की घोषणा गहोई बंधु कार्यालय दौलतगंज लश्कर ग्वालियर पर सायं 3 बजे होगी।

