कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाने की लुकवासा चौकी के डोढयाई गांव में रेलवे ट्रेक पर एक 60 वर्षीय बुर्जुग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गुना से शिवपुरी की ओर आ रही पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार की शाम लुकवासा से आगे की ओर बढ़ी तभी डोढयाई गांव के पास पुलिस पर एक वृद्ध लक्ष्मण पुत्र मेहरा निवासी कुटावारा सामने आ गया और उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
घटना के बाद लुकवासा चौकी प्रभारी रामेश्वर शर्मा मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब में सोयाबीन के बीज और एक पर्ची मिली। जिसमें किसी दलाल सिंह का नाम लिखा हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि किसान ने किसी व्यापारी को सोयाबीन बेचा है। हालांकि पुलिस छानबीन में जुट गई है कि किसान डोढयाई गांव कैसे पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

