करैरा। करैरा कस्बे में सब्जी मण्डी के लिए आरक्षित शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 1537, शासकीय सर्वे नम्बर 1882, 2152 में मकान बनाकर अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों को प्रशासन व पुलिस की टीम द्वारा हटाया गया।
शनिवार को टीम द्वारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। करैरा कस्बे में सब्जी मण्डी के लिए आरक्षित शासकीय भूमि पर पक्के मकान बनाकर मनीराम, अमर सिंह और श्यामलाल पुत्र मनका कुशवाह, राजू, अनिल, लता, अनीता पुत्र पुत्री रामस्वरूप कुशवाह तथा शासकीय सर्वे नम्बर 1882, 2152 में मकान बनाकर काबिज कैलाशनारायण पुत्र भैयालाल साहू, अन्छू पुत्र रतनसिंह गुर्जर, पंचम सिंह निवासी कस्वा करैरा द्वारा अतिक्रमण किया गया था।
कार्यवाही के दौरान अनुविभागीय अधिकारी करैरा अरविंद वाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आत्मराम शर्मा, तहसीलदार करैरा जी.एस.बैरवा, सीएमओ करैरा दिनेश श्रीवास्तव, थाना प्रभारी राकेश शर्मा सहित राजस्व अमला मौजूद था।
पूर्व विधायक ने लगाया था विधान सभा के प्रश्र जिसको आज प्रशासन सकते में आकर करीब 8 मकानों को तोड़ा जिसमें लोग काफी दिनों से निवास कर रहे थे यहां पर प्रशासन का दोगलापन भी सामने नजर आया जिसमें नगर के कई नामी अभी भी बड़ी-बड़ी इमारते बनाकर शासकीय भूमि पर कब्जा जमाए हुए हैं देखने होगा कि कब प्रशासन इन पर कार्रवाई करता है।
या फिर ऊंची और लंबी पहुंच से प्रशासन अपनी चुप्पी साधता है या सिर्फ गरीबों पर ही कार्रवाई करता है प्रशासन करैरा नगर में नामी धरना सेठ और खुद राजस्व विभाग के शासकीय कर्मचारी भी शासकीय भूमि पर इमारतें बनाए हुए हैं! अब देखना होगा कि प्रशासन शासन इन माफियाओं पर कब तक कार्रवाई करता है!

