शिवपुरी। शहर के भारतीय विदयालय के पीछे दर्पण कॉलोनी अपनी ससुराल से अपने गांव कहकर गया गायब हुआ छोटू कुशवाह कंकाल के रूप में पुलिस को मिला हैं। छोटू की हत्या उसके दोस्तो ने सिर्फ उसकी गाडी के कारण की हैं। इस काण्ड में एक आरोपी इससे पूर्व भी एक 7 वर्षीय बालक की हत्या कर चुका है। इसके अतिरिकत उसने कई संगीन वारदातो को अंजाम दिया है।
जैसा कि विदित हैं कि पिछेले 8 नवबंर को दर्पण कॉलोनी शिवपुरी अपनी ससुसरा से अपने करैरा के पास स्थित गांव जान को कहकर निकला छोटू कुशवाह देर शाम तक अपने गांव नही पहुंचा। उसकी पत्नि अनिता ने अपनी ससुराल में छोटू को बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि छोटू अभी तक घर नही पहुंचा।
उसके परिजन और उसके सुसरालियो ने छोटू कुशवाह को अपने स्तर से हर जगह तलाश किया तो उसका पता नही चला। अनीता कुशवाह ने अपने पति छोटू कुशवाह की गुमशुदगी फिजीकल थाने में दर्ज कराई। पुसिल ने इस मामले मे जांच करते हुए,शहर के सीसीटीवी कैमरो की तलाश ली तो छोटू के भाई ने दो बत्ती चौराहे पर लगे कैमरो में छोटू को पहचान लिया और उसके दोस्तो को भी।
छोटू के दोस्तो की पहचान जवाहर कुशवाह एवं जाकिर खाँन के रूप में हुई, गुमशुदा छोटू समेत दोनों दोस्तों के मोबाइल लगातार बंद आ रहे थे इस कारण घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर थाना फिजिकल पर अपराध क्रं.271/19 धारा 365 भादवि का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
थाना प्रभारी फिजिकल निरी. सुनील खेमरिया द्वारा जवाहर कुशवाह को दो बार थाना तलब कर पूछताछ की गई,लेकिन सफलता नहीं मिली।तब संदेही जाकिर खाँन के लिए पुलिस ने प्रयास तेज किए।
बताया गया हैं कि संदेही जाखिर खांन अहमदाबाद से जैसे ही झांसी आया उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो जाकिर खाँन ने अपने साथी जवाहर कुशवाह के साथ छोटू की मोटरसायकल लेकर उसे बेचकर पैसा प्राप्त करने के उद्देश्य से उसे दारू पार्टी देने का कह कर तीनों के साथ अमोला फोरलेन हाइवे पर ले जाकर गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया ।
जवाहर को भी हिरासत में लेकर दोनों की निशादेही पर घटना के 42 दिन बाद मृतक छोटू कुशवाह के शव की अमोला क्षेत्र के हाइवे किनारे सर्चिगं की गई तो मृतक का ककांल कपडें आदि बरामद किये गये।
जवाहर कुशवाह द्वारा अपने रिस्तेदार धनीराम कुशवाह निवासी मगरौनी के पास 5400 रूपये में मोटर सायकल गिरवी रखी थी जिसे बरामद कर दोनों आरोपीगण 1.जवाहर कुशवाह पुत्र करनजू कुशवाह उम्र 44 साल निवासी ग्राम फतेहपुर हाल निवासी पुराना बिजली घर के पास करैरा और जाकिर खांन पुत्र सकूर खांन उम्र 32 साल निवासी मडोरीपुरा करैरा थाना करैरा जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।मृतक का मोबाइल फरारी के दौरान आरोपी जाकिर ने कानपुर में 300 रूपये में बेचना बताया हैं जिसे बरामद किया जावेगा।
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि आरोपी जाकिर पुत्र सकूर खाँन उम्र 32 साल निवासी मडोरीपुरा करैरा थाना करैरा जिला शिवपुरी ने सन् 2006 में एक 7 वर्षीय बालक शाहरूख पुत्र इदारत निवासी खुरिया मौहल्ला करैरा की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
, उस केस में आरोपी को आजीवन कारावास हुआ था जिसमें आरोपी जाकिर 6 साल जेल रह कर माननीय उच्च न्यायालय से जमानत पर है आरोपी जाकिर पर अभी तक कुल 6 अपराध जिसमें 2 हत्या ,मारपीट ,चोरी और डकेती की तैयारी के पंजीबद्ध हो चुके हैं।

