कोलारस हलचल सोशल ग्रुप ने किया रक्तदान,जन्मदिन की अनुठी पहल | kolaras News

कोलारस। कोलारस क्षेत्र में अपने सोशल वर्किंग के लिए सक्रिय कोलारस हलचल ग्रुप में शामिल युवाओ के जन्मदिन एक अनुठी पहल करते हुए मनाया। बताय गया हैं कि ग्रुप के सदस्या ने शिविर में जाकर रक्तदान किया।

जानकारी के अनुसार अपनी सोशल वर्किंग के लिए जाने वाला कोलारस हलचल ग्रुप ने अपने ग्रुप में शामिल साथियो का जम्मदिन सोशल वर्क कर बनाने का निर्णय लिया। इसमें सभी साथियो ने निर्णय लिया कि रक्तदान का शिविर आयोजित कर रक्तदान स्वयं करे और दूसरो को भी जागरूक करे।

ग्रुप एडमिन पत्रकार मुकेश रघुवंशी काका जी ने बताया कि रक्तदान करना एक महान पुण्य का काम होता हैं,यह रक्त किसी का जीवन बचा सकता हैं। इस कारण ही ऐसा आयोजन करने का प्लान बनया।

आज हमारे ग्रुप के सदस्य उपेंद्र सिंह रघुवंशी उर्फ कान्हा तथा प्रवेश रघुवंशी का जन्मदिन एक साथ होने से सभी सदस्यों ने पश्चिमी सभ्यता से प्रेरित पार्टी एवम भोज आयोजित नही किया और न ही केक काटा गया बल्कि एक युवा एवम अनूठी सोच दिखाते हुए जरूरत मंदो को जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान करना उचित समझा।