शिवपुरी। कभी—कभी सरकार का लुटेरा विभाग ऐसे कारनामे कर देता हैं कि उसके कारनामे देखकर चक्कर आ जाए,ऐसा ही सरकारी में लुटेरे विभाग का दर्जा प्राप्त कर चूके बिजली विभाग ने एक उपभोक्ता को 70 यूनिट 3.31 लाख का बिल थमा दिया,इस बिल को दिेखकर उपभोक्ता के होश उड गए,कि यह मेरे घर का बिल हैं या पूरे मोहल्ले का।
जानकारी के अनुसार कुसुमा पत्नी गिरवर लोधी निवासी झींगुरा बस्ती शिवपुरी को बिजली कंपनी ने नवंबर माह का बिल दिसंबर महीने में जमा करने के लिए भेजा है। बिल में कुल 3 लाख 31 हजार रुपए देखकर पूरे परिवार के होश उड़ गए। जबकि पिछले महीने 82 रुपए का बिल आया था।
तब कुल यूनिट 223 यूनिट थी। इस बार भेजे बिल में कुल यूनिट 293 दर्ज है। यानी कुल 70 यूनिट का बहुत ही कम बिल आना था। कुसुमा लोधी का कहना है कि उन्होंने बिजली कंपनी के दफ्तर जाकर शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने दूसरा मैनुअल बिल थमा दिया जिसमें राशि कम करने की जगह 3 लाख 35 हजार 661 रुपए बढ़ाकर दे दिए। फिर कहने लगे कि बिल जमा कराओ।
बीस दिन पहले रीडिंग लेकर रीडिंग 293 दर्ज बताई
मीटर रीडर भी रीडिंग लेने के लिए नियमित नहीं जा रहे। उपभोक्ता कुसुमा के घर लगे मीटर में वर्तमान रीडिंग 288 यूनिट है। जबकि मीटर रीडिंग लेने के लिए बीस दिन पहले आया था। बिल में कुल रीडिंग 293 दर्ज कर दी है। यानी मीटर रीडर की लापरवाही खुलकर सामने आ र ही है।