गुस्साया पति हंसिया लेकर अस्पताल में आया और पत्नि पर हमला कर दिया | Shivpuri news

शिवुपरी। जिला अस्पताल शिवपुरी में रविवार की सुबह एक व्यक्ति हंसिया लेकर आया और महिला पर हमला कर दिया। इससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। बाद में पता चला कि हमला करने वाला महिला का पति है। पुलिस ने पति को पकड़ लिया है।

लक्ष्मी (29) आदिवासी निवासी बड़ागांव बड़ौदी पर उसी के पति कमल सिंह आदिवासी ने अस्पताल में हंसिए से हमला किया। बचने की कोशिश में हाथ आगे किया तो लक्ष्मी घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस आई और कमल सिंह काे साथ ले गई। दरअसल अस्पताल में लक्ष्मी का देवर सुनील आदिवासी भर्ती है।

पति कमल सिंह मजदूरी करता है। उसने पत्नी को फोन करके घर आने को कहा। लक्ष्मी ने मना कर दिया तो हंसिया लेकर अस्पताल आ गया। महिला का कहना है कि देवर का ऑपरेशन होने वाला है, इसलिए वह अस्पताल से घर नहीं जाना चाहती थी। इसी बात पर नाराज हो गया।