शिवपुरी में तनाव, गड़रियों ने ठाकुरों को गोलियोें से भूना, 2 की मौत, 5 घायल, छावनी बना अस्पताल

Bhopal Samachar
शिवपुरी। पिछले 24 घंटे की सबसे बडी खबर शहर के देहात थाना अतंर्गत आने वाले गांव  कोटा से आ रही हैंं की एक नाली की सफाई को लेकर ठाकुर और गडरियो में विवाद हो गया। इस विवाद के परिणाम स्वरूप आमने सामने से गोलिया चली हैं और इसमें 2 ठाकुरो की मौत होने की खबर आ रही हैं।

बताया जा रहा हैं कि घायलो को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं इस गोली काण्ड के बाद अस्पताल को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया हैं।

जानकारी मिल रही हैं कि शहर के प्रसिद्ध् बांकडे हनुमान जी पास स्थित कोटा गांव में निवासरत दीपक ठाकुर और नवल सिंह और मुन्ना गडरिया के खेतो की एक ही मेड है। इस खेत की मेड पर बनी नहर के पानी की निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। कल ठाकुर परिवार में शादी थी।  

शादी के कार्यक्रम के बाद कोटा गांव में निवासरत ठाकुर परिवार के सदस्य अपने घर बैठे थें,आज लगभग 12 बजे बाईको पर सवार होकर गडरिया परिवार के लोग हथियारो से लैंस होकर आ धमके ओर अचानक से इन्होने गोलियां चलाना शुरू कर दी। गोलीबारी इतनी अचानक हुई कि ठाकुर परिवार को संभलने का मौका नही मिला। इस गोली काण्ड में दीपक ठाकुर उम्र 27 साल पुत्र पहलवान सिंह निवासी कोटा, प्रेम ठाकुर की मौत गोली लगने से हो गई हैंं।

वही इस गोली काण्ड में मुलायम सिंह पुत्र बादाम सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी कोटा,सुल्तान सिंह पुत्र बादाम सिंह उम्र 60 साल,पवन सिंह उम्र 36 साल पुत्र मुलायम सिंह,साहब सिंह उम्र 47 पुत्र राजसिंह उम्र 47 साल और पहलवान सिंह उम्र 50 साल पुत्र बादम सिंह के घायल होने की खबर मिल रही हैं इन सभी के शरीरो में गोलियो के छरेें लगे है।

खबर लिखे जाने तक कोटा गांव और जिला चिकित्सालय को छावनी में तब्दील कर दिया हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है,अभी इस मामले मे आरोपियो के नाम सामने नही आए हैं
G-W2F7VGPV5M