खबर का असर: छोटू कुशवाह के अपहरण के मामले में साथी जाकिर पर अपहरण का मामला दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र से बीते 8 नबंवर को देवउठान पर अपने घर की कहकर निकले युवक की गुमशुदगी को अब फिजीकल पुलिस ने अपहरण में बदल दिया है।  इस मामले को लेकर शहर शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने देवउठान पर गायब छोटू को जमींन खा गई या फिर आसमान निगल गया नामक शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

इस खबर प्रकाशन के बाद पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को समझा और मामले की छानबीन की। छानवीन के दौरान सामने आया कि छोटू को लास्ट में करैरा निवासी जाकिर खान के साथ देखा गया था। जिसपर पुलिस ने जाकिर का पता किया तो उसी दिन से जाकिर भी गायब है। जिसपर से पुलिस ने छोटू कुशवाह के अपहरण मामले में करैरा के वार्ड क्रमांक 2 में रहने वाले जाकिर खान पर जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी जाकिर के खिलाफ भादवि की धारा 365 के तहत कायमी की है।

यह कायमी अपह्त युवक की पत्नि अनीता कुशवाह की रिपोर्ट पर से की गई है जिसने 8 नवम्बर को अपने पति के गुम होने की सूचना पुलिस को दी थी जिस पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर जांच की तो पुलिस को ज्ञात हुआ कि छोटू को आरोपी जाकिर खान अपने साथ ले गया था और उसके बाद से ही वह वापस नहीं लौटा।