देवउठान पर अपने गांव गया युवक लापता,पत्नि का रो रो कर बुरा हाल | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र की दर्पण काॅलोनी से देवउठान मनाने के लिए अपने घर बगेधरी करैरा गए युवक का तीन दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। गायब हुए युवक का मोबाइल लगातार बंद आ रहा है। गायब हुआ युवक शिवपुरी में भारतीय विद्यालय के पास अपनी ससुराल में रहता था, फिजीकल थाना पुलिस ने उसकी पत्नि की फरियाद पर थाने में गुम इंसान का मामला कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार फिजीकल थाना क्षेत्र के भारतीय विद्यालय के समीप रहने वाला छोटू पुत्र धनीराम कुशवाह 8 नवम्बर को अपने घर ग्राम बगेधरी देवउठान मनाने के लिए सुबह 11ः30 बजे निकला था। 8 नवम्बर को देर रात तक जब वह अपने घर ग्राम बगेधरी थाना करैरा नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसकी हर सम्भव स्थान पर तलाश की मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा।

छोटू कुशवाह की पत्नि अनीता कुशवाह ने इस मामले की जानकारी आज फिजीकल थाने में जाकर दी। छोटू के गायव हो जाने से उसकी पत्नि अनीता का रो रोकर बुरा हाल है। छोटू कुशवाह काले रंग का जींस का पेंट, बैंगनी कलर की शर्ट पहने हुए है जो घर से मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 33 एस 9029 से निकला है। फिजीकल थाना पुलिस ने गुम इंसान का मामला कायम कर जांच प्रारम्भ कर दी है। 
G-W2F7VGPV5M