मछली पकडने के दौरान अधेड को आया मिर्गी का दौरा,तालाब में डूब गया | pichhore news

पिछोर। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया भरतपुर से आ रही है। जहां बीते रोज तालाब से मछली पकडने गया एक युवक तालाब में डूब गया। जहां युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले की सूचना म्रतक के परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को निकलबाकर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार रामसिंह पुत्र बिंदा आदिवासी उम्र 55 साल निवासी इमलिया भरतपुर मिर्गी के दौरों का मरीज था। बीते रोज वह अपने ही गांव में तालाब में मछली पकडने गया हुआ था। तभी अचानक उसे मिर्गी का दौरा आ गया और वह पानी में गिर गया। जिससे युवक की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।