बड़ी खबर: नई लाइन की टेस्टिंग के दौरान लाइन मेन को लगा करंट, 30 मिनिट तक खब्बे पर लटका रहा, देखे VIDEO

शिवपुरी। अभी अभी खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के देना बैंक के सामने लाइन शिफ्टिंग के दौरान एक लाइन मेन करंट से बुरी तरह झुलस गया। घटना इतनी जोरदार थी कि युवक लगभग 30 मिनिट तक खंबे पर ही लटका रहा। गनीमत यह रही कि समय पर लाइट बंद हो गई जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया।

जानकारी के अनुसार नीरज समाधिया पुत्र रामखिलाड़ी समाधिया उम्र 40 साल निवासी अशोक विहार कॉलोनी शिवपुरी परमिट के दौरान नई लाइन की टेस्टिंग के लिए देना बैंक के सामने 11 केवी की लाइन पर चढ़कर काम कर रहा था। तभी अचानक लाइन में करंट आ गया।

जिससे नीरज बुरी तरह झुलस गया। गनीमत रही कि लाइन में फाल्ट होंने के चलते तत्काल लाइट बंद कर दी। उसके बाबजूद भी नीरज लगभग 30 मिनिट तक खंबे पर उल्टा लटका रहा। उसके बाद पुलिस सहित अमला मोके पर पहुँचा। युवक को बमुश्किल खंबे से उतारा।और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहाँ युवक का उपचार जारी है।इस घटना के बाद जिम्मेदार मोके से फरार हो गए।