बडी खबर: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के होटल का पिलर गिरा, स्कूल जा रहे 2 छात्र दबे, एक की मौत, एक गंभीर

Bhopal Samachar
नरवर। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र के लखनादेवी के मंदिर के पास आज पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के होटल का पिलर ढह जाने से स्कूल जा रहे दो छात्र दब गए। जिसमें से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नरवर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां छात्र की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। दोनों छात्र आपस मे भाई है।

जानकारी के अनुसार नरवर नगर पंचायत के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज महेश्वरी लखनादेवी मंदिर के पीछे खेतों में अपना होटल बना रहे है। वही अशोक सिंह के खेत है। अशोक सिंह अपने परिवार के साथ खेतों पर ही मकान बनाकर रहता है। आज सुवह अशोंक सिंह के दोनों बेटे राजा कुशवाह उम्र 8 साल और मानसिंह कुशवाह उम्र 6 साल दोनों ही पास में स्थिति बालक प्रायमरी में कक्षा 2 के छात्र है। आज दोनों भाई अपने घर से स्कूल जा रहे थे।

तभी पूर्व नगर पंचायत के नवनिर्माणाधीन होटल के पास से गुजरे। जिसपर से होटल का एक पिलर भरभराकर गिर गया। इस पिलर के नीचे दोनों बच्चे दब गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक परिजन पहुंचते पिलर के नीचे दबे राजा कुशवाह ने मौके पर ही दम तोड दिया। जबकि इस हादसे में दूसरा भाई मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है।

स्थानीय लोगों में उक्त होटल को लेकर रौष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि माता के मंदिर के पास उक्त होटल के निर्माण से यहां माहौल खराब होगा। हांलाकि इस मामले में होटल मालिक मौके पर पहुंच गया और पीडित परिवार को सांत्वना देकर मेनेज कर लिया। 
G-W2F7VGPV5M