संदेह के घेरे में भाजपा का घंनानाद, RTO मेंडम के भ्रष्टाचार पर नही हिला भाजपा का घंटा:सवाल बडा हैं | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज भाजपा ने प्रदेश सरकार की नाकामियो को गिनाते हुए शहर में घंटानाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की मूल भावना यह थी प्रदेश में बैठी सरकार ट्रांसफर उदयोग चला रही हैं। किसानो की कर्जमाफी,युवा बेराजगारी,पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार और भी तमाम मुददो पर कांग्रेस को घेरने का प्रयास किया। भाजपा ने आज विपक्ष का काम पूरी ईमानदारी से करनेे का प्रयास किया,लेकिन शिवपुरी के एक जानलेवा भ्रष्टचार के खिलाफ  भाजपा का घंटा क्यो नही हिल रहा हैं। यह सवाल आज बडा हैं।

जैसा कि विदित हैं कि एक विपक्ष का काम सरकार में बैठे अधिकारियो के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठना भी एक विपक्ष का मूल काम होता हैं। आज शिवपुरी भाजपा को हम विपक्ष के रूप में 100 में से 100 नंबर नही दे सकते क्यो कि आज का ध्वनि प्रदुषण कार्यक्रम प्रदेश स्तर के आहवान पर किया गया था। शिवपुरी की भाजपा से ज्यादा तो कांगेेस के विधायक केपी सिंह ने अपनी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के जायदा मामले विधानसभा में उठाए हैं।

भाजपा इस समय विपक्ष की भूमिका में हैं कांग्रेस सरकार में होने वाले भ्रष्टाचार या भ्रष्ट अधिकाररियो के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए लेकिन शिवपुरी भाजपा ने शायद ही एक भी बार भी भ्रष्टाचार के खिलाफ मुंह से आवाज नही निकाली। जिले में चना घोटाला हो गया। लेकिन कोई विरोध नही,और भी कई काण्ड जिले में हो गए।

जिले में आरटीओ के पद को सुशोभित कर रही मधुसिंह। मधुसिंह ने बसो के एक भुगतान के मामले में सरकारी खजाने की लूट कर ली,लेकिन भाजपा ने कोई आवाज नही उठाई। कोलारस के भाजपा विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने विधानसभा में प्रश्न भी उठाया लेकिन सरकार गलत जबाब पेश कर गई,लेकिन इसके बाद कोई विरोध नही। मेंडिकल कॉलेज मे स्टाफ भर्ती में हुई गडबडियो का मामला विधानसभा में उठाया यहां उनकी ही सरकार ने गलत जबाब दिया,लेकिन पिछोर विधासभा के विधायक केपी सिंह ने फिर इस मामले को फिर उठाया ओर विधानसभा समिति से इस मामले के जांच के आदेश करा लिए।

आरटीओ मेंडम का भ्रष्टाचार तो जानलेवा हैं,ऐसे कई उदाहरण पिछलें दिनो में मिडिया ने प्रकाशित किए हैं मेडम ने एक स्कूल की वेन की फिटनिस चैक कर पास कर दी। बाद में ज्ञात हुआ कि उस वैन में स्कूल पर सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन लागू नही थी। वेन स्कूल के परमिट में पास नही थी। स्कूल की वेन में स्पीड गर्वनर नही था। वह वेन आगे जाकर एक पेड से टकरा गई। जब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ था। मेंडम का ऐसा भ्रष्टाचार किसी आंगन और किसी मां की कोख सूनी कर सकता हैं।

यहां सदेंह के घेरे में भाजपा

पूर्व सीएम शिवराज सिंह के एक कार्यक्रम में भीड को जुटाने के लिए पूरे जिले से बसे भेजी गई इन बसो का भुगतान आरटीओ के लेटर के आधार पर जिला पंचायत ने 80 प्रतिशत रकम का भुगतान 2 व्यक्तियो के नाम कर दिया। पूरा का पूरा भ्रष्टाचार मिडिया की सुर्खिया में छाया रहा,लाखो रूपए का भुगतान 2 व्यक्तियो के नाम पर कर दिया गया।

लेकिन भाजपा के किसी भी नेता ने इस पर मुंह नही खोला,बडा सवाल बनता हैं क्यो,भाजपा के किसी भी नेता ने एक प्रेस नोट भी जारी नही किया। इस भ्रष्टाचार का जन्म पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुआ था,क्या इस कारण ही भाजपा अपने मुंह में दही जमाए बैठी हैं,क्या लिफापे कांग्रेेस के नेताओ सहित भाजपा के नेताओ के घर भी पहुंच रहे हैं,कुछ भी हो पिस जनता रही हैं चाहे कांग्रेस का शासन हो चाहे भाजपा का।
G-W2F7VGPV5M