डॉ मुखर्जी की जयंती पर पौधारोपण के साथ प्रारंभ होगा सदस्यता अभियान: प्रह्लाद भारती | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। संगठन पर्व सदस्यता अभियान की तैयारियों हेतु भारतीय जनता पार्टी मण्डल बैराड की बैठक ठाकुरबाबा मंदिर प्रांगण में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक भाजपा के विस्तार हेतु सदस्यता अभियान के माध्यम से नए सदस्य जोडने हेतु आयोजित की गई थी। उक्त बैठक में बैराड मण्डल के अध्यक्ष रामबाबू मंगल द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा रखी गई तथा भाजपा के बैराड मण्डल के सदस्यता अभियान प्रभारी नरोत्तम रावत ने अभियान की जानकारी उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष विस्तृत रूप से साझा की।

उक्त बैठक में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि भाजपा वर्तमान में विष्व की सर्वाधिक सदस्य संख्या वाली पार्टी है। पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं और सदस्यों की मेहनत के कारण ही भाजपा केन्द्र में पुन: सरकार बनाने में सफल हुई है। भाजपा के केन्द्रीय संगठन के निर्देशों के क्रम में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगठन के विस्तार हेतु नए सदस्यों को जोडने हेतु सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्य जोडने का कार्य किया जावेगा।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर 06 जुलाई को भाजपा मण्डल बैराड में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगें तथा इसके उपरांत यह अभियान निर्धारित कार्यक्रमानुसार निरंतर चलता रहेगा। सदस्या अभियान की तैयारियों हेतु आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भारती के साथ डॉ.तुलाराम यादव, डॉ.जनवेद वर्मा, डॉ. हाकिम यादव, ज्ञान सिंह चौहान ककरौआ, केदार तोमर, मुन्ना रावत, मनीष बंसल, अंकुर गर्ग, रामसेवक धानुक, दीनदयाल शर्मा, एडव्होकेट रंजीत रावत, राजेश गर्ग, गोपाल रसैरा, राजेन्द्र जौराई, प्रकाश रावत, योगेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
G-W2F7VGPV5M