बलारपुर की रैली: दो दिन बाद होगा निर्णय CCF नहीं होने से निराश लौटे भक्त | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज शहर में विशाल रैली निकालकर वन मण्डल के तालीबानी शासन के खिलाफ आज रोड पर पब्लिक का आक्रोश देखने को मिला। हजारों की संख्या में आए मां बलारपुर के भक्तों ने सिद्धेश्वर मंदिर से कलेक्ट्रेट तक पैैदल रैली निकाली। इस रैली में लगभग 5 से 6 हजार की संख्या में लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे।

कलेक्ट्रेट पहुंचते ही पुलिस ने भीड को काबू में करने के लिए कलेक्ट्रेट के बाहर गेट लगा दिए। तभी इन्द्रदेव ने प्रशासन पर मेहरवानी कर दी और एक साथ जोरदार बारिश प्रारंभ हो गई। बारिश प्रारंभ होते ही भीड छटने लगी। लेकिन कुछ भक्तों में बारिश के साथ ही रोष उत्पन्न हो गया और वह कलेक्ट्रेट में ही जमकर नारेबाजी कर अंदर घुस गए।

अंदर पहुंचकर बरसते पानी में भक्त मातारानी के जयकारें लगाते रहे। तभी इस मंदिर के मंहत प्रयाग भारती सहित 5 लोग कलेक्ट्रेट में कलेक्टर से जाकर मिले। कलेक्ट्रेट में लगभग 3 घण्टे तक कलेक्टर और पूरा प्रशासनिक अमला भक्तों को समझाने का प्रयास करता रहा। कलेक्टर ने इस मामले में सीसीएफ से फोन पर बात की। 

जहां सीसीएफ मेडम ने शहर में नहीं होने की बात कही। बताया जा रहा है कि इस हंगामें के बाद अपर कलेक्टर ने दो दिन का समय मांगा है। इसके साथ ही पब्लिक को आश्वासन दिया है कि जब तक इस मामले का निर्णय नहीं होगा तब तक कोई भी भक्तों को नहीं रोकेगा। साथ ही दो दिन बाद सीसीएफ के आ जाने के बाद इसका रास्ता निकाला जाएगा। 
G-W2F7VGPV5M