झिरना मंदिर के पास मिला नरकंकाल | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के नरवर रोड़ पर झिरना मंदिर के पास कल शाम एक नरकंकाल पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची तो मंदिर के पास उल्टी अवस्था में एक कंकाल पड़ा हुआ था देखने में मृतक की उम्र तकरीबन 35 साल के लगभग जान पड़ रही थी। पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर मामले में मर्ग  कायम कर जांच शुरू कर दी है।