जहरीले पदार्थ के सेवन से दो महिलाओं सहित एक बालक की मौत | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। जिले के नरवर, पोहरी और पिछोर थाना क्षेत्रों में तीन लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिनमें एक 15 वर्ष का युवक  और दो महिला शामिल हैं। पहली घटना नरवर की है जहां मीना पत्नि महेश  सिंह रावत निवासी परागढ़ ने बीते 5 जुलाई को जहर का  सेवन कर  लिया था जिसकी इलाज के दौरान ग्वालियर के जेएएच हॉस्पिटल में मौत हो गई।

दूसरी घटना पिछोर की है जहां 28 वर्षीय ममता केवट पत्नि श्यामलाल केवट निवासी राजामहादेव पिछोर ने जहर खा लिया था जिसे कल ही ग्वालियर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान ममता ने भी दम तोड़ दिया।

तीसरी घटना पोहरी की है जहां 15 वर्षीय गब्बर सिंह पुत्र विजय सिंह आदिवासी  ने जहरीला पदार्थ खा लिया था जिससे उसकी इलाज के दौरान पोहरी स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। इन तीनों मामलों में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उन्होंने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम  कर जांच श्ुारू कर दी है।