भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक कल, कहां रहेंगे उपस्थित | SHIVPURI NEWS

शिवुपरी। भाजपा जिलाध्यक्ष  सुशील रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर नगर मंडल में बैठक 5 जुलाई को दोपहर 12 बजे अग्रवाल धर्मशाला कमलागंज में रखी गयी है 

बैठक में नगर मंडल में निवासरत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पूर्वविधायक, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी, मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकारिणी, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभाग के जिला संयोजक कार्यकारिणी, नगर केंद्र के पालक संयोजक, पूर्व पार्षद, वर्तमान 2014 हारे जीते पार्षद, सभी मोर्चा के पदाधिकारी बैठक में अनिवार्य रुप से उपस्थित होंगे भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि संगठन द्वारा सदस्यता अभियान के साथ साथ विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की है जिन पर चर्चा एवं उसके क्रियान्वयन हेतु यह बैठक अत्यधिक महत्वपूर्ण है। अत: समय पर उपस्तिथि सुनिश्चित करे।