पिछोर। जिले के भौंती के दुर्गा माता होलिका दाग तिराहे पर बीती 13 जुलाई को 7 बदमाशों द्वारा कट्टे की नोंक पर युवक की मारपीट कर उससे 20 हजार रूपए लूटने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने घटना के 13 दिन बाद पीडि़त के आवेदन की जांच कर मामले में 7 बदमाशों के खिलाफ भादवि की धारा 341, 323, 336, 342, 392 सहित 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
पीडि़त वीरसिंह पुत्र हरदास लोधी ने निवासी ऊमरीकलां ने 13 जुलाई को शिकायती आवेदन दिया था कि वह बाइक से अपने घर जा रहा था जहां रास्तेे में उसे सुनील लोधी, राहुल लोधी, अंकेश लोधी, मुरारी लोधी, सविता लोधी, लखन लोधी निवासीगण ऊमरीकलां एवं राजेंद्र लोधी निवासी टोडा मिले जिन्होंने उसका रास्ता रोक लिया और उसकी मारपीट की।
इसके बाद एक बदमाश ने उसके सिर पर कट्टा रख दिया और उसकी जेब में रखे 20 हजार रूपए लूटकर सभी बदमाश भाग गए। पुलिस ने उक्त आवेदन की जांच की और मामला सही पाया। जिस पर पुलिस ने उक्त सभी सातों बदमाशों के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है।

