अमानक चने की जांच शुरू: 150 बोरी अपग्रेड, फसे अधिकारियों ने बनाया नया प्लान, वापस करेंगे चना | KOLARAS, SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
कोलारस। कोलारस में स्थित श्रीजी वेयर हाउस में रखा 5 हजार बोरी अमानक चने की जांच प्रशासन ने शुरू कर दी है,आज जांच टीम ने अमानक चने की 30 बोरियो का छान कर अपग्रेड किया और इसमें मिलाए गए कंकड और मिटटी की मात्रा निकाली। बताया जा रहा हैं कि इस अमानक चने के काण्ड को दबाने का प्रयास किया जा रहा हैे।

जैसा कि विदित है कि मिडिया शुरू से ही इस मामले को प्रकाशित कर रही थी कि कोलारस खरीद केन्द्रो पर अमानक चने की खरीदने का क्रम चालू है। यह माल किसानो का न होकर व्यापारियो का हैं। SDM कोलारस ने छापामार कार्रवाई कर इस चने को पकडा था। इसके बाद इस चने की जांच करने के लिए कलेक्टर शिवपुरी दवारा निर्मित 9 सदस्यीय टीम ने श्रीजी वेयर पर जांच की तो 5 हजार बोरी अमानक चना पाया गया। इस चने की एचआर रिर्पोट भी नही बनी थी। प्रशासन की टीम ने इस वेयर हाउस को शील्ड करने की कार्यवाही कीँ इस मामले में बेहटा सोयायटी के प्रबंधक लक्ष्मण रावत,सर्वेयर सुनील शर्मा और वेयर हाउस मालिक रोहित बिंदल पर कोलारस थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

अब प्रशासन की टीम ने दो दिन पूर्व अमानक चने के अपग्रेड का काम शुरू किया था। आज 30 बोरी चने को अपग्रेड किया बताया जा रहा हैं चने की बोरियो को निकाल कर चलने से छाना गया और अमानक चना मिटटी ओर कंकडो को निकाला गया। कितना चना अमानक निकला यह मिडिया से छुपाया जा रहा है। इस पूरे मामले में अधिकारी अब फसते जा रहे है,क्यो की इस मामले की एफआईआर गलत लोगो पर कराई गई हैं जो दोषी थे उन्है बचाया गया है।

सूत्रो का कहना हैं कि उक्त चना कांग्रेस के ऐसे नेताओ का है,जो व्यापार करते है,अगर पूरा चना अपग्रेड हुआ तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाऐगा। इस अमानक चने के अपग्रेड में प्रशासन को एक यह भी परेशानी हो रही हैं कि प्रतिदिन 50 बोरी चने से ज्यादा अपग्रेह नही हा पा रहा हैं और ऐसे 5 हजार बोरी चने का अपग्रेड कैसे होगा। सूत्रो का कहना है कि अब अधिकारियो ने इस मामले से पल्ला छुडाने के लिए नया प्लान तैयार किया जा रहा कि इस अमानक चने को किसानो को वापस कर दिया जाए। 
G-W2F7VGPV5M