सिंधिया की हार में एक कारण यह भी, अपने समाज बंधुओं से मुन्ना लाल ने भर दी नगरपालिका ! | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। अभी हाल में हुए लोकसभा चुनाव में शिवपुरी गुना लोकसभा से दिग्गज नेता और राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिली करारी शिकस्त का एक कारण शहर में मुन्नालाल की नपा रही है। इसमें मुन्ना लाल कुशवाह के भ्रष्टाचार का गढ रही नगर पालिका में एक और मामला सामने आया है। जिसने शहर बासियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। और वह कारण है मुन्नालाल कुशवाह की नपा में समाज बंधुओं की आवभगत।

विगत चार वर्षों से  नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह और उनकी नगरपालिका पर भ्रष्टाचार के कई संगीन आरोप लग चुके इन संगीन आरोपों में से ही एक है पम्प अटेंडर घोटाला,  जो नगर पालिका की छवि के साथ साथ लोकसभा प्रत्याशी रहे श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया की छवि को भी खराब करते हैं।

अभी हाल ही हुये लोकसभा चुनाव में ये मुन्नालाल कुशवाह का विरोध था या मोदी मैजिक जिसके चलते सिंधिया को नगर पालिका क्षेत्र से करारी हार का सामना करना पड़ा?  वैसे तो शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह शिवपुरी शहर को श्रीमंत ज्योतिराज सिंधिया की ही देन है जिनकी बदौलत भरोसा कर शिवपुरी की जनता ने उनको अपना जनप्रतिनिधि चुनाव लेकिन चुनाव के पश्चात जैसे ही नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह पर बीपीएल राशन कार्ड के आरोप लगे और उनको यहां जेल तक जाना पड़ा लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया तब भी उनके खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा सके  और धीरे धीरे नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाहा की छवि लगातार जनता के बीच गिरती रही।

इसी बीच विरोध जारी रहा जिसके चलते नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों में नगरपालिका अध्यक्ष का भय समाप्त होता गया ओर नगर पालिका परिषद शिवपुरी में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ते रहे यह मुख्य कारण भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार का हो सकता  है? लेकिन नगर पालिका शिवपुरी में एक बड़ा घोटाला पंप टेंडर को लेकर भी हुआ है जिसमें शिवपुरी की पूरी नगर पालिका कुशवाह मई दिखाई दे रही है।

इन पंप अटेंडरों में अगर देखा जाए तो फिजिकल सम्भबैल में 11 कर्मचारी पश्चिम उत्तर गांधी पार्क में 58 में से 16 कर्मचारी, राव की बगिया में 90में से  15 कर्मचारी और कोर्ट रोड सब्जी मंडी पानी टंकी पर दो कर्मचारी कुशवाहा समाज के कार्यरत है इन कर्मचारियों की संख्या अगर देखी जाए तो लगभग 400 के पार जाती है जिसमे भाई ,संगे,सम्बन्धी,,रिस्तेदार, नातेदार सहित लगभग 50 कर्मचारी कुशवाहा समाज के नगर पालिका शिवपुरी में लगाए गए हैं और हो सकता है इसी की नाराजगी के चलते अन्य समाज ने भी सिंधिया जी का बहिष्कार किया हो क्योंकि उन्हीं कृपा से मुन्नालाल नगर पालिका अध्यक्ष है।    

कौन कौन कर्मचारी किस क्षेत्र में पदस्थ है                                    
फिज़िकल क्षेत्र में राजू कुशवाहा, विनोद कुशवाह,धनीराम कुशवाहा, पवन कुशवाह, ओम प्रकाश कुशवाह, नारायण कुशवाहा,महेंद्र कुशवाह बबलू कुशवाहा,मोहन कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, कुल मिलाकर 11 लोग क्षेत्र में पदस्थ है।

पश्चिम उत्तर परिक्षेत्र गांधी पार्क
बनवारी कुशवाह, मुकेश कुशवाह, रवि कुशवाह, विनोद कुशवाह, रामगोपाल कुशवाहा,नरेश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, शैलेंद्र कुशवाहा,मुकेश कुशवाह, कपिल कुशवाह,नरेंद्र कुशवाह, बृजेश कुशवाह ,गजेंद्र कुशवाहा,संतोष कुशवाह, गजेंद्र कुशवाहा, श्रीमती जानकी कुशवाह, सहित 16 लोग गांधी पार्क में पदस्थ है  
  
राव की बगिया                                                                                           
जिसमें 90 कर्मचारी मौजूद है उसमें कल्याण सिंह कुशवाह, महेश कुशवाह, नरेंद्र कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, गोपाल सिंह कुशवाहा, धनीराम कुशवाहा,रामेश्वर कुशवाहा, राजेश कुशवाहा,गजेंद्र कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा ,श्री लाल कुशवाहा ,छोटू कुशवाहा ,मनोज कुशवाह, धर्मेंद्र कुशवाह,15 लोग मौजूद हैं।

सब्जी मंडी कोर्ट रोड
राजकुमार कुशवाहा ,बल्लू कुशवाहा मौजूद है इन लोगों की संख्या कुल मिलाकर 44 हो रही है।

PIC परिषद और शासन की नही कोई स्वीकृति
नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा  जिन पंप अटेंडरों रखा गया है। उनमें कहीं भी नियमों का पालन नहीं किया गया है। नगर पालिका शिवपुरी द्वारा ना  पीआईसी,ना परिषद और ना ही शासन की स्वीकृति इन पंप अटेंडरों को रखने के लिए ली गई है वही कुछ पम्प अटेंडर तो काम  किसी जगह कर रहे है और बेतन नगरपालिका से ले रहे है जबकि कुछ पंप अटेंडरों की अनुकंपा नियुक्ति भी नगर पालिका शिवपुरी द्वारा कर ली गई है।                  

वेतन में भी भेदभाव का प्रभाव
नगर पालिका शिवपुरी  मै पंप अटेंडर भर्ती प्रक्रिया में जिस तरह से घोलमाल किया गया है उसी तरह उनके वेतन में कई तरह की विसंगती दिखाई दे रही है यहाँ पर चेहेत लोगो को 7125, 6125 वेतन दिया जा रहा है जबकि कुछ को 5100 रुपये ही दिए जा रहे है जबकि नियमानुसार सीनियर हिसाब से बेतन बढ़ाया जाना चाहिए लेकिन ऐसा बिलकुल भी नही किया। 
G-W2F7VGPV5M