कांग्रेसियों के लिए दुखद खबर: जिन पोलिंगों पर भाजपा का एजेंट भी नहीं मिले, वहां से भी सिंधिया हारे | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। हार की समीक्षा चारों ओर से चल रही है। गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट के परिणामों के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां पोलिंग की समीक्षा में जुटे हैं। शिवपुरी जिले की शिवपुरी, पिछोर और कोलारस विधानसभा की शहरी पोलिंग पर भाजपा को जबरदस्त बढ़त मिली है। जबकि कांग्रेस ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत रही है।

शिवपुरी शहर की 147 पोलिंग में से 122 पर भाजपा ने 24 हजार 840 वोटों की बढ़त बनाई है। जबकि कांग्रेस को सिर्फ 22 पोलिंग पर ही मामूली बढ़त मिली है। शिवपुरी शहर में मतदान के दिन 80% से ज्यादा पोलिंग पर भाजपा को पोलिंग ऐजेंट तक नहीं मिले थे। फिर भी इन पाेलिंगाें पर भाजपा भारी मतों से जीती है। शिवपुरी और कोलारस में कांग्रेस के दिग्गज नेता अपनी ही पाेलिंग नहीं जिता पाए।

बता दें कि शिवपुरी शहर की 122 पोलिंग पर भाजपा को कुल 52 हजार 396 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस को शहर की 22 पोलिंग पर कुल 27 हजार 556 वोट मिले हैं। शिवपुरी विधानसभा से भाजपा कुल 29 हजार 708 वोट से जीती है। मालूम हाे कि इस लाेकसभाा सीट से भााजपा के डाॅ केपी यादव ने कांग्रेस के ज्याेतिरादित्य सिंधिया काे सवा लाख वाेटाें से हराया है। 
G-W2F7VGPV5M