चुनावी समीक्षा: नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह की पोलिंग से ही हारे ज्योतिरादित्य सिंधिया | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। अभी हाल ही में कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव में मिली शिकस्त के बाद अब हार की समीक्षा प्रारंभ हो गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने वोटों के ठेकेदारों की इस चुनाव में पूरी तरह से पोल खुल गई है। जिनके नाम पर नगर पालिका की कुर्सी पर काविज हुए मुन्नालाल कुशवाह के बार्ड से ही कांग्रेस को हार का सामना करना पडा।

नगर पालिका अध्यक्ष  मुन्नालाल कुशवाह के वार्ड की दो पोलिंग में से कांग्रेस एक हारी है और एक भाजपा जीती है। पोलिंग क्रमांक 32 में भाजपा को 383 व कांग्रेस को 240 वोट मिले हैं। पोलिंग क्रमांक 34 में भाजपा को 319 व कांग्रेस को 335 वोट मिले हैं। इन दोनों पोलिंगों की बात करें तो यहां से सिंधिया को हार का सामना करना पडा। 
G-W2F7VGPV5M