सिंधिया की हार की समीक्षा: नपाउपाध्यक्ष अन्नी शर्मा की चारों पोलिंगों पर चारों खाने चित हुए सिंधिया | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। सिंधिया की हार की समीक्षा के दौरान जो आंकडे सामने आ रहे है वह चौकाने वाले है। जिन पोलिंगों पर कांग्रेस का परचम लहराकर नगर पालिका में काबिज हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता और नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी भैया की पोलिंग पर सिंधिया जी चारों खाने चित दिखे। इनकी चार पोलिंगों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया।

अनिल शर्मा अन्नी, नगर पालिका उपाध्यक्ष के वार्ड की चार पोलिंग पर भाजपा को बढ़त मिली है। पोलिंग क्रमांक 49 में भाजपा 354 व कांग्रेस 121, पोलिंग क्रमांक 50 में भाजपा को 439 व कांग्रेस को 182, पोलिंग क्रमांक 51 में भाजपा को 240 व कांग्रेस को 155 वोट मिले हैं। 

यहां यह पहलू विचारणीय है कि आखिर इस चुनाव में कांग्रेस के ही कार्यकताओं ने सिंधिया को जिताने के लिए काम नहीं किया कि वह इस भरोषे रहे कि जीतेगें तो सिंधिया ही। 
G-W2F7VGPV5M