सूखे कुएं में गिरा बालक,ग्रामीणों ने बाहर निकाला, बालक सुरक्षित | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। सेसईखुर्द गांव में शुक्रवार की देर शाम एक बालक 40 फीट गहरे सूखे कुंए में गिर गया। ग्रामीणों ने कुएं में उतरकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। हालत में सुधार के चलते अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

जानकारी के अनुसार करन (13) पुत्र भूरा कुशवाह निवासी सेसईखुर्द गांव में शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे गांव के बीचों बीच स्थित सूखे कुएं में करन गिर गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। दो ग्रामीण रस्सियों की मदद से कुएं में उतरे और शॉल में लपेटकर बालक को ऊपर खींचकर लाए। दर्द से कराहते बच्चे को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के बाद शनिवार को छुट्टी दे दी गई है।