शिवुपरी। आज गुना-शिवुपरी लोकसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के नामकंन भरने का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में सांसद सिंधिया का रोड शो का कार्यक्रम होना था। उत्साहित कांग्रेसियो ने आम रास्तों और खंभों पर स्वागत सत्कार से जुड़े पोस्टर लगा दिए। प्रशासन ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि आदर्श आचार संहिता का जहां खुला उल्लंघन हो रहा है।

