करैरा। दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम पुनावली में बीती रात्रि 3 बाइक सवार बदमाशो ने गल्ला व्यापारी को गोली मारकर उसके 10 हजार रूपए लूट लिए। बताया गया है कि बदमाश व्यापारी का पीछा कर रहे थे और सुनसान जगह देखकर व्यापारी की बाइक में अपनी बाइक से टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़े । इसके बाद बदमाशो ने उन्हें गोली मार दी और लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया।
जानकारी के अनुसार दिनारा में गल्ले का व्यापार करने वाले ब्रजमोहन पुत्र डब्बू गुप्ता निवासी बूढी ठोह प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान बंद कर बाईक से रात्रि करीब 8 बजे घर जाने के लिए निकले थे । इसी दौरान उनके पीछे एक बाईक ओर लग गई जिस पर तीन बदमाश बैठे हुए थे। जिन्होेंने ग्राम पुनावली में स्थित राकेश शर्मा के घर के पास सुनसान एरिया देखकर बाईक में टक्कर मार दी। जिससे बाईक् पर व्यापारी गुप्ता नीचे गिर गए।
उनके गिरने के बाद एक बदमाश ने उनके पास रखे रूपए निकालने का प्रयास किया तो उक्त व्यापारी ने विरोध किया तो बदमाश ने कटटे से फायर दिया। कटटे की गोली उनके पेट में जा धंसी,जिससे व्यापारी के पेट की आंते बहार आ गइ। इसके बाद बदमाशो ने व्यापारी के जेब में रखे 10 हजार रूपए निकाल लिए और भाग गए।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद कुछ राहगीर वहां से निकले तो घायल व्यापारी को खून से लथपथ देखा पडा देखा तो उन्होने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया। अस्पातल में ब्रजमोहन गुप्ता की स्थिती को गंभीर देखते हुए उन्है ग्वालियर रैफर दिया है। पुलिस ने इस मामले 3 अज्ञात बदमाशो के खिलाफ भादवि की धारा 394,307,397,सहित 11-13 MPDP के एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध् कर लिया हैं।

