पोहरी। शिवपुरी जिले की पोहरी में निर्माणाधीन सरकुला बांध प्रोजेक्ट के बंद कमरे में एक लाश मिली है। इस लाश की पहचान प्रोजेक्ट के गार्ड के रूप में हुई है। सिक्योरिटी गार्ड विदिशा जिले का रहने गंजबासौदा का रहने वाला था। पुलिस ने इस संदिग्ध मौत के मामले मे मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
बीते 13 अप्रैल को सुबह देर तक सरकुला प्रोजेक्ट पर काम कर रही कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड गजराज यादव कमरे से बाहर नहीं निकला था। स्टोर इंचार्ज जय भीम के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे प्लांट के गनमैन राकेश सिंह सिकरवार ने सूचना दी कि गजराज काफी देर से अपने कमरे से बाहर नहीं निकले हैं।
जब संदेह हुआ, तो दोनों ने मिलकर कमरे का दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गजराज सिंह अपने पलंग पर अचेत पड़े थे। उन्हें हिलाया-डुलाया गया, आवाजें दी गईं, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने तोड़ी उम्मीद
आनन-फानन में सहकर्मी उन्हें लेकर पोहरी अस्पताल पहुंचे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पोहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है और अब मौत के असली कारणों की तलाश की जा रही है।