दीपाली धाकड़ ने रचा इतिहास, 10वीं में 98% के साथ शिवपुरी जिले की मेरिट सूची में जगह

Adhiraj Awasthi
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की प्रतिभाशाली छात्रा दीपाली धाकड़ ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98% अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। दीपाली ने न केवल पूरे शिवपुरी जिले की मेरिट सूची में अपना स्थान पक्का किया हैं।  कोलारस तहसील में भी टॉप कर अपने गांव और स्कूल का नाम रोशन किया है।

दीपाली धाकड़, पिता गजराज सिंह धाकड़, ग्राम चँदौरिया की निवासी हैं। उन्होंने ज्ञानोदय हाई स्कूल स्टेशन रोड जगतपुर कोलारस से अध्ययन करते हुए यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

परिवार और शिक्षकों का कहना है कि दीपाली शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा और दिन-रात मेहनत कर यह सफलता प्राप्त की।

दीपाली की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।