शिवपुरी। मप्र बोर्ड बोर्ड के परीक्षा परिणाम आने के बाद शिवपुरी जिले के परीक्षा परिणाम के बाद रिजल्ट का विश्लेषण जारी है। शिवपुरी जिले में पिछोर विकासखंड का इस बार 12वीं व 10वीं, दोनों का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। 12वीं में करैरा विकासखंड पीछे रह गया। 10वीं में खनियाधाना विकासखंड पीछे रह गया। जिले के 71 हायर सेकेंडरी स्कूल और 218 हाई स्कूल के रिजल्ट की समीक्षा की जा रही है। खराब रिजल्ट वाले स्कूलों की समीक्षा की जाएगी, जिससे आगे रिजल्ट में सुधार -हो सके,इस पूरे परिणाम के डाटा में एक स्कूल ऐसा भी है जिसका रिजल्ट मात्र 8 प्रतिशत रहा है।जानकारी के मुताबिक जिले में पिछोर विकासखंड के 11 में से 6 स्कूलों का परीक्षा परिणाम 90% से अधिक रहा है। यहां इसे स्कूल वीरा ने 100% रिजल्ट के साथ बाजी मारी। सबसे कम परिणाम हासे स्कूल करारखेड़ा का 63.90% दर्ज किया गया। कुल मिलाकर पिछोर का प्रदर्शन संतुलित और बेहतर रहा। इसके विपरीत करैरा विकासखंड जिले में सबसे कमजोर प्रदर्शन वाले ब्लॉकों में शामिल रहा। आंकड़ों के अनुसार जिले के सबसे कम परिणाम वाले टॉप-5 स्कूलों में से 4 अकेले करैरा ब्लॉक के हैं। यहां 9 स्कूलों में से 5 का रिजल्ट 60% से भी कम रहा। शासकीय हासे आदर्श जीवन अमोलपठा का परिणाम सबसे कम 46.66% दर्ज किया गया। यह शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
10वीं में भी पिछोर आगे,खनियाधाना सबसे पीछे
कक्षा 12वीं की तरह 10वीं में भी पिछोर विकासखंड का प्रदर्शन बेहतर रहा। हाई स्कूल नांद और सीएम राइज गणेश खेड़ा ने 100% रिजल्ट दिया। अधिकांश स्कूलों का परिणाम 80% से 100% के बीच रहा। खेरावास का परिणाम 48.14% रहा। वहीं खनियाधाना विकासखंड 10वीं के परिणाम में जिले में सबसे पीछे रहा। यहां कई स्कूलों का रिजल्ट बेहद कम रहा। इससे शिक्षा गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
5 सबसे कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूल
पोहरी छर्च हाई सेकेंडरी स्कूल परीक्षा परिणाम 41.00%,करैरा का हासे आमोलपठा 46.66%,करैरा हासे डामरौन कला 49.29%,करैरा हासे दिनारा 51.51%,करैरा हासे आमोलपठा 53.70%
10वीं क्लास के सबसे अधिक रिजल्ट वाले स्कूल
बदरवास हासे स्कूल सुनाज 100%,करैरा हासे स्कूल नाराही 100%,पिछोर हासे स्कूल नांद 100%,पिछोर सीएम राइज गणेशखेडा 100%,बदरवास हासे उत्कृष्ट स्कूल 98.00%
कक्षा 10वीं के सबसे कम रिजल्ट वाले स्कूल
बदरवास के हाई स्कूल मुडेरी का मात्र 8 प्रतिशत,खनियाधाना हाई स्कूल सिलपुरा 16.60%, करैरा आ जीवन आमोलपठा 18.91%, खनियाधाना हासे श्यामपुरा 20.00% और करैरा हासे आमोलपठा 23.00% रहा हैं।
पिछोर,शिवपुरी का 100% रिजल्ट
पिछोर हासे वीरा 100%, शिवपुरी कन्या शिक्षा परिसर 100%, शिवपुरी हासे स्कूल तानपुर 100%, शिवपुरी हासे मॉडल स्कूल 99.21%, पिछोर हासे मॉडल पिछोर 98.79% रहा हैं।
इस साल शिवपुरी जिले का स्कूल रिजल्ट अन्य सालों से काफी बेहतर रहा है। सभी ब्लॉक से हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों का रिजल्ट मंगाकर विश्लेषण करा रहे हैं। कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों की समीक्षा करेंगे। आगे रिजल्ट में और सुधार की दिशा में काम करेंगे।
विवेक श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग जिला शिवपुरी