6 महीने से बंद है गरीब परिवार का राशन, 5 बेटियों के साथ भूख की कगार पर पहुंची मां

Adhiraj Awasthi
Uploaded Image शिवपुरी। शिवपुरी शहर के कलेक्ट्रेट कार्यालय पर आज एक 5 बेटियों की मां शिकायत लेकर पहुंची कि मेरे पास बीपीएल का राशन कार्ड हैं उसके बावजूद भी मुझे राशन नहीं मिल रहा हैं मेरी 5 बेटियां हैं,राशन से हमें बहुत सहारा मिलता था,लेकिन सेल्समैन ने हमारा राशन बंद कर दिया हैं,हमें पिछले 6 महीने से राशन नहीं मिला हैं हम बहुत परेशान हैं मैं नगरपालिका के चक्कर लगा लगाकर परेशान हो चुकी हूं,लेकिन मेरी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं।

जानकारी के अनुसार निवासी कमलागंज पुल के पास रहने वाली विमला जाटव पत्नी ठाकुरदास जाटव ने बताया कि मेरे घर में 5 बेटियां हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है, पहले हमें कंट्रोल से राशन मिल जाता था,लेकिन पिछले 6 माह से हमारा राशन बंद हो गया हैं, जिससे कारण हमें बहुत परेशान आ रही हैं, राशन मिलने से हमारी बहुत सहायता हो जाती थी,लेकिन अब हमें कोई सहायता नहीं मिल रही, मैं समस्या को लेकर कई बार संबंधित राशन दुकान और नगर पालिका कार्यालय के चक्कर काट चुकी हैं, लेकिन हर बार मुझे कोरे आश्वासन ही मिले। समाधान न होने के कारण अब परिवार के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

राशन मिलने से हो जाया करती थी आर्थिक सहायता
बिमला ने बताया कि मेरी समग्र परिवार आईडी पूरी तरह वैध है, फिर भी तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से मुझे अनाज से वंचित रखा जा रहा है। पिछले 180 दिनों से बाजार से महंगे दामों पर अनाज खरीदना इस गरीब परिवार के लिए असंभव होता जा रहा है। वहीं बिमला ने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए कहा कि राशन आपूर्ति को तत्काल बहाल कराया जाए। जिससे मेरे परिवार को राशन मिल सके।